Site icon

राजनांदगांव : विभाग ने की कार्रवाई: रेत, चूना पत्थर, मुरुम, ईंट व मिट्टी भी जब्त की गई

logodeep

खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा खनिज नियम खान एवं खनिज विकास विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत 23 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक 13 अवैध परिवहन करते हुए खनिज रेत, चूना पत्थर, मुरूम व ईंट मिट्टी का परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। अवैध परिवहन पर कुल अर्थदण्ड 2 लाख 96 हजार 660 रुपए वसूल किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध खनिज परिवहन करते हुए वाहन चालक नीलांबर से 5 टन गिट्टी जब्त की गई और 13 हजार 900 रुपए अर्थदण्ड वसूली की गई। इसी तरह वाहन चालक ललित नेता से 20 टन गिट्टी जब्त और 27 हजार 600 रुपए अर्थदण्ड, वाहन चालक चतुर निषाद से 20 टन गिट्टी जब्त और 27 हजार 600 अर्थदण्ड, वाहन चालक रूपेन्द्र साहू से 20 टन गिट्टी जब्त और 27 हजार 600 रुपए अर्थदण्ड, वाहन चालक भैयाराम से 17 टन गिट्टी जब्त और 26 हजार 460 रुपए अर्थदण्ड, वाहन चालक कृष्णा से 12 घन मीटर रेत जब्त एवं 22 हजार 400 रुपए अर्थदण्ड, वाहन चालक कोमलचंद से 12 घन मीटर रेत जब्त एवं 22 हजार 400 अर्थदण्ड, वाहन चालक डोमन लाल से 12 घन मीटर मुरुम जब्त एवं 2 हजार 240 रुपए अर्थदण्ड, वाहन चालक प्रेमलाल साहू से 4 घन मीटर रेत जब्त एवं 15 हजार 800 रुपए अर्थदण्ड, वाहन चालक हेमू निर्मलकर से 20 घन मीटर रेत जब्त और 29 हजार रुपए अर्थदण्ड, वाहन चालक मिथलेश कुमार से 20 टन चूना पत्थर जब्त और 27 हजार 600 रुपए अर्थदण्ड, वाहन चालक लघुराम रावटे से 20 टन चूना पत्थर जब्त और 27 हजार 600 रुपए अर्थदण्ड, वाहन चालक रितेश उईके से 17 टन चूना पत्थर जब्त और 26 हजार 460 रुपए अर्थदण्ड वसूला गया।

Exit mobile version