Site icon

CG : मंदिर पूजा करने गए बीजेपी नेता की नक्सलियों ने की हत्या

GA41y9tWAAAFCGv

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बीजेपी नेता की नक्सलियों ने हत्या की। बीजेपी नेता कोमल माँझी मंदिर में पूजा करने गये थे, वहीं पर हत्या की।  नक्सलियों ने हत्या की धमकी की चिट्ठी भी जारी की थी। इससे पहले भी नक्सलियों ने बीजेपी नेता सागर साहू की हत्या की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल से नक्सली कोमल मांझी की हत्या की साजिश रच रहे थे। लेकिन शनिवार को जब मांझी शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए गया था तभी तीन नक्सलियों ने उसे घेर लिया। उन्होंने टंगिए से गला पर वार कर कोमल मांझी की बेरहमी से हत्या कर दी। कोमल के साथ कुछ और लोग भी पूजा करने मंदिर गए थे, उन लोगों ने लौटकर इस वारदात की सूचना ग्रामीणों, वैद्यराज के परिजनों और पुलिस को दी।

Exit mobile version