Site icon

वरिष्ठ भाजपा नेता खुबचंद पारख नही मनायेगें अपना जन्मदिन

KHUBCHAND

कहा कोरोना वैश्विक महामारी में जन्मदिन मनाना उचित नहीं

राजनांदगांव (कडुवाघूंट)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ शासन के 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समीक्षा समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख आगामी 3 अगस्त रक्षाबंधन के दिन अपना जन्मदिन नहीं मनायेगें। उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना के कारण  यह निर्णय लिया है । श्री पारख पिछले 5 माह से इस त्रासदीपूर्ण महामारी से जनता जर्नादन को हो रही परेशानी व जानमाल के नुकसान से बेहद व्यथित हैं। श्री पारख ने कहा कि इस महामारी के कारण  सभी वर्ग के लोग एवं उनका परिवार चिन्तित हैं और उनकी चिन्ता व परेशानी में अपना जन्मदिन मनाना उचित नहीं है । उन्होंने संक्रमण से बचने आवश्यक सावधानी बरतने व रक्षाबंधन पर्व पर सरकार एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन करने की विनम्र अपील की है ।

Exit mobile version