Site icon

राजनांदगांव : नेशनल लोक अदालत 16 दिसंबर को

logodeep

राजनांदगांव नेशनल लोक अदालत का आयोजन 16 दिसंबर को पूरे प्रदेश में किया जाएगा। जिला न्यायालय राजनांदगांव अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय राजनांदगांव, व्यवहार न्यायालय-खैरागढ़, ड़ोंगरगढ़, अंबागढ़ चौकी, छुईखदान एवं राजस्व न्यायालय के विभिन्न प्रकरणों व प्री-लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा।

न्यायालय के लंबित राजीनामा योग्य मामलों का भी निराकरण किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक कुमार ने लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में न्यायाधीशों, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधियों की बैठक लेकर निर्देश दिए।

Exit mobile version