Site icon

CG : विश्वविद्यालय बॉक्सिंग टीम में गौरव का हुआ चयन

app_1702040547657313e3758c1_gauravarao

नगर के शासकीय नेहरू महाविद्यालय में अध्यनरत बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र गौरव राव ने अंतर महाविद्यालयीन बाक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम में जगह बनाई है।

यह पहला अवसर है जब महाविद्यालय की टीम ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोई छात्र ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता स्वामी स्वरूपानंद भिलाई में आयोजित की गई थी। छात्र की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. ई.वी.रेवती, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मुन्नालाल नंदेश्वर व अधिकारी कर्मचारियों ने इसकी सराहना की है।

Exit mobile version