Site icon

राजनांदगांव : चलने लगी ठंडी हवा, आज से गिरेगा रात का पारा

dbcl_17021180296574428d32f67_oos

राजनांदगांव चक्रवाती तूफान से बिगड़ा मौसम का सिस्टम सुधर गया है। शनिवार को आसमान पूरी तरह साफ हो गया। वहीं दिनभर धूप भी खिली रही। लेकिन इस बीच दिन में भी ठंड की स्थिति बनी रही। वहीं रविवार से ठंड में और बढ़ोतरी होने वाली है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में ठंडी हवा का आगमन शुरू हो गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट की शुरुआत हो रही है। अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड जारी रहेगा। इससे रात में अच्छी ठंड की स्थिति बनेगी। हालांकि अधिकतम तापमान स्थिर बना रहेगा। लेकिन ठंडी हवा के असर से दिन में भी ठंडकता रहेगी। वहीं अब ठंड में लगातार बढ़ोतरी की स्थिति बनी रहेगी। बता दें कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से अब तक जिले में अच्छी शुरुआत नहीं हो सकी थी। नवंबर का पूरे महीने भी तापमान सामान्य स्तर पर रहा। जिसमें अब गिरावट शुरू हो रही है।

दिसंबर व जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड मौसम विभाग ने बताया कि 10 दिसंबर से बदलने वाले मौसम का असर जनवरी तक रहेगा। इस बीच कड़ाके की ठंड की स्थिति भी बनेगी। हालाकि ऐसे दिनों की संख्या इस बार कम ही रहने वाली है। लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ शुरु होने वाली ठंड 15 जनवरी तक असर दिखाएगी। बीते सालों की तुलना में इस बार दिसंबर कम ठंडी वाला साबित होगा। हालांकि अब बारिश को लेकर किसी तरह के सिस्टम बनने की आशंका भी कम ही है। मिचौंग तूफान का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

Exit mobile version