Site icon

राजनांदगांव : महाराष्ट्रीयन तेली समाज ने ध्वजारोहण व आरती के बाद निकाली शोभायात्रा

dbcl_17021146066574352e19dab_rjn4

राजनांदगांव महाराष्ट्रीयन तेली समाज ने संत संताजी जगनाडे महाराज की 390वीं जयंती मनाई। स्टेशन पारा स्थित सामाजिक भवन परिसर में सर्व प्रथम महाराज का अभिषेक व पूजन किया। समाज के अध्यक्ष राजेश समरित बंडू ने भगवा ध्वज फहराया।

सामाजिक जनों ने महाराज की आरती उतारी और भजन प्रस्तुत किया। युवा मंडल अध्यक्ष प्रकाश (पिन्टू) समरीत ने बताया कि शाम को संत महाराज की शोभायात्रा हमाल पारा स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई, जो नगर भ्रमण कर सामाजिक भवन में समाप्त हुई। बसंत अवचट व मदनलाल मानकर, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बुटले आदि मौजूद रही।

Exit mobile version