Site icon

राजनांदगांव : पुलिस ने फेरिवालों, संदेहियों से की पूछताछ, रिकॉर्ड खंगाल रहे

logodeep

राजनांदगांव शहर में घूमने वाले फेरीवालों – संदेहियों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। शनिवार को कोतवाली पुलिस की टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्से में ऐसे 21 संदेहियों से पूछताछ की। जिन्हें एसएस रोल भी जारी किया है। इसके तहत उनके मूल थाना क्षेत्र से रिकार्ड की जानकारी मांगी गई है।

कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि दीगर राज्यों से पहुंचकर शहर में फेरी लगाने व संदिग्ध रूप से घूमने वालों की जांच पड़ताल की जा रही है। आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिहाज से पुलिस ने यह अभियान शुरू किया है। जिसके तहत शनिवार को 21 लोगों से पूछताछ की गई है। मूल निवास की पूरी जानकारी मांगी गई है।

वहीं इनके निवास के थाना क्षेत्रों से आपराधिक रिकार्ड संबंधी जानकारी मांगी गई है। टीआई साहू ने बताया कि शहर के सामान्य लोगों से भी अपने किराएदारों की की जानकारी मांगी गई है। शनिवार को कोतवाली पुलिस की टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्से में संदेहियों से पूछताछ की। वहीं संदिग्ध लोगों को देखते हुए पुलिस को सूचना देने की अपील की जा रही है। लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

Exit mobile version