Site icon

CG : डीकेएस हॉस्पिटल से कैदी फरार, प्रहरियों को दे गया चकमा

Untitled-7-copy-31-768x354

रायपुर राजधानी रायपुर से जेल प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है। रायपुर के सरकारी डीकेएस अस्पताल से कैदी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ये कैदी सरकारी डीकेएस अस्पताल में अपना इलाज कराने आया था। इस दौरान रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया है। अब पुलिस इस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के सरकारी डीकेएस अस्पताल से फरार कैदी डीडी नगर इलाके में लूट और हत्या का प्रयास के मामले में जेल में बंद था। इस फरार कैदी का नाम देवीप्रसाद बंसोर बताया जा रहा है। गोलबाजार थाना में पुलिस अभिरक्षा से फरारी की धाराओं में एफआईआर दर्ज हो गया है, जिसके बाद से पुलिस अब इस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version