Site icon

CG : छात्रों ने ग्रामीणों को जैविक खेती के तरीके बताए

206_170213924965749571cab79_kheti

भिलाई ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रॉवे) के अंतर्गत, भारतीय कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने ग्राम सिलोदा का विजिट किया। वहां के कृषक परिवारों खेती के नए तरीकों और तकनीक की जानकारी दी। ग्रामीणों को अनेक प्रकार के जैविक खाद व कीटनाशक जैसे जीवमृत, नीमस्त्र, बीजामृत, केचुआ खाद आदि बनाने की सरल विधियां बताई। पुनर्चक्रण योग्य अपशिष्ट और आसानी से उपलब्ध वस्तुओं का उपयोग कर पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए अपने व्यय को कम करने के उपाय भी बताए। प्राचार्य डॉ. एके दुबे व शिक्षकों ने छात्रों के प्रयास की सराहना की।

Exit mobile version