Site icon

जबलपुर में स्टूडेंट्स-टीचर से भरी बस में आग लगी, कोई जनहानि नहीं

10A_71.jpg

जबलपुर

जबलपुर में रविवार सुबह स्कूल बस में आग लग गई। घटना डुमना रोड पर सुबह 11.15 बजे की है। स्टूडेंट्स और टीचर पिकनिक पर जा रहे थे, तभी बस में शॉर्ट सर्किट हो गया। ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगाकर सभी को उतारा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और नगर निगम की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

जानकारी देते हुये बताया कि जैसे ही बस टेक पर चढऩे लगी, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। वहां उपस्थित सीओडी के कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को बुला कर आग पर काबू पाया। घटना डुमना रोड पर सुबह 11.15 बजे की है। स्टूडेंट्स और टीचर पिकनिक पर जा रहे थे, तभी बस में शॉर्ट सर्किट हुआ। ड्राइवर ने बस रोक दी। बच्चों को बाहर उतारा। फायर ब्रिगेड और नगर निगम की दो गाडिय़ों ने आग बुझाई।

Exit mobile version