Site icon

CG : नहीं रहे छाया पार्षद लल्लन यादव

20231211111241_lallan yadav

भिलाई सेक्टर सात के छाया पार्षद एवं भाजपा के पश्चिम मंडल के महामंत्री बोल बम समिति के अध्यक्ष ललन यादव अब इस दुनिया में नही रहे। शुरू से ही सामाजिक, धामिर्क कार्यों मे बढ चढ कर हिस्सा लेने वाले लल्लन यादव द्वारा किये गये कार्यों को भिलाईवासी कभी भी नही भुला पायेंगे। चाहे

कोरोना काल हो या कोई अन्य अवसर। श्री यादव ने समाज के हर तबके के लिए खासकर युवाओं के लिए वे बढचढ कर काम किये। उन्होंने फौजियों को भोजन करवाया। लल्लन यादव रात को समाज सेवी व सेक्टर 7 निवासी काली यादव की भतीजी की शादी में शामिल होने के बाद एक अन्य शादी समारोह में शामिल हुए। और घर लोैटे। तडके 3 से साढे तीन के लगभग हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हो गया। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने का क्रम सुबह से ही अनवरत जारी है। 

Exit mobile version