Site icon

राजनांदगांव : शंकरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाई गई जागरूकता प्रदर्शनी

dbcl_17022110846575ae0c191d3_rjn1

राजनांदगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर में शासकीय नर्सिंग कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के मार्गदर्शन में एएनसी क्लीनिक व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें एमएससी नर्सिंग और बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य शासकीय नर्सिंग कॉलेज ममता नायक, डॉ.सुषमा साहू, चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व, प्रसव पश्चात, नवजात शिशुओं की देखभाल व परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। साथ ही नाटक के माध्यम से छात्राओं ने गर्भावस्था के दौरान अच्छे स्वास्थ्य के लिए आहार संबंधित व व्यायाम के बारे में जानकारियां दी और महिलाओं को जागरुक किया। कार्यक्रम में डॉ. तृप्ति साहू, माधुरी नायक, यामेश्वरी साहू, किरण साहू, विमल शांति, जैस्मिन राम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Exit mobile version