Site icon

राजनांदगांव : गड़बड़ी छिपाने बैक डेट में फाइल निबटा रहे अफसर

dbcl_17022091586575a6866948a_kishunadu

राजनांदगांव नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने निगम प्रशासन को जनहितैषी कार्यों में देर न करने और गड़बड़ियों से बचने की हिदायत दी है। उन्‍होंने कहा कि अब प्रदेश में मोदी की गारंटी और भाजपा के विश्‍वास और विकास का मॉडल चलेगा। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। विकास की गति में अड़ंगा डालने वालों पर भी अब जाहिर तौर पर बड़ी कार्रवाई होगी।

यदु ने कहा कि शिकायतें मिल रही है कि निगम में भी कुछ प्रकरणों की पुरानी फाइलों को बैकडेट पर निपटाया जा रहा है ताकि उसमें हुई गड़बड़ियों को छिपाया जा सके। कार्रवाई से बचने वे कागजी खेल कर रहे हैं। इससे बचने की जरूरत हैं। अब भी कई टेंडर नहीं खुलने की शिकायत मिलती रही है। आयुक्‍त को इस पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

Exit mobile version