Site icon

10 साल पुराने ‘आधार कार्ड’ को 14 तक हर हाल में कराना होगा अपडेट…

20230302173320_Aadhar card

आधार कार्ड की जरूरत आज के समय में हर किसी को होती है। इसके बिना तो आप सिम भी नहीं खरीद सकते हैं। तो जान लीजिए कितना जरूरी है आपका आधार कार्ड। वहीं यदि आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो इसे आपको हर हाल में अपडेट कराना होगा, वो भी 14 दिसंबर तक। वैसे इसके बाद भी ये सुविधा शुरू रहेगी, पर आपको इसके लिए 50 रुपए खर्च करने होंगे।
सरकार ने 14 दिसंबर तक आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की सुविधा दी है। इसके बाद अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट करते हैं तो आपको इसके लिए चार्ज देना होगा. आपको बता दें कि सरकार ने कहा है कि जिनका आधार कार्ड 10 साल पुराना है, वे इसे हर हाल में अपडेट करा लें।
घर बैठे ऐसे करें आधार कार्ड अपडेट

Exit mobile version