Site icon

राजनांदगांव : ताला तोड़कर स्कूल में चोरी

download (1)

राजनांदगांव छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेकसा में हायर सेकंडरी स्कूल का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। घटना की जानकारी स्कूल स्टाफ को सोमवार सुबह हुई। पुलिस ने बताया कि स्कूल स्टाफ जब पहुंचे तो स्कूल के कार्यालय सहित दूसरे कमरों का ताला टूटा हुआ था।

जहां रखे 2 नग कम्प्यूटर सेट, कैमरे सहित अन्य उपकरणों की चोरी कर ली गई थी। पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है। इधर खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बघमर्रा व कामठा में आंगनबाड़ी केंद्रों का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर सहित दूसरे सामानों की चोरी कर ली गई है।

Exit mobile version