Site icon

CG : हड़कंप: शासकीय भूमि से कब्जा हटाने दिया नोटिस

logodeep

छुरिया नगरीय क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर कलेक्टर के निर्देश में कार्रवाई करने नोटिस जारी किया गया है। नगर पंचायत क्षेत्र में ग्राम चंदेनीडीह स्थित शराब दुकान के आसपास चखना ठेला, खोमचा वालों को हटाए जाने, साथ-साथ नपं क्षेत्र के शासकीय भूमि पर सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से निर्मित ठेलो, स्टॉलों, ठेलो, चाट-गुपचुप वालों, पान वालों को नगर पंचायत के द्वारा नोटिस जारी हटाए जाने की सूचना दी गई है।

सूचना मिलते ही नगर पंचायत क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनीं हुई है। पूर्व में भी इस प्रकार की कार्रवाई की गई थी। अब सरकार बदलने के बाद नए सिरे से कार्रवाई की जा रही है। सीएमओ सचिन गुप्ता ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने के लिए रोड किनारे ठेलो, गुमटियों, स्टॉल वालों को समझाइश देकर उन्हें हटाया जाएगा।

Exit mobile version