Site icon

CG : विजय शर्मा ने ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए ऑपरेटर से राजनीतिज्ञ बनने तक का सफर…

2-5-1-1024x576

रायपुर. छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज मुख्यमंत्री समेत अन्य ने शपथ ले ली है. कवर्धा से विधायक विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के नए उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय नेता, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ और दिग्गज नेता उपस्थित रहे. विजय शर्मा को भाजपा ने कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था. जहां उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. बता दें विजय शर्मा पहली बार विधायक चुनकर आए हैं.

कौन हैं विजय शर्मा ?

विजय शर्मा का जन्म 19 जुलाई 1973 को कवर्धा में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा कवर्धा में ही हुई. जिसके बाद उन्होंने 1998 – 2001 में (म.प्र. भोज मुक्त विश्वविद्यालय, रायपुर अध्ययन केन्द्र से M.C.A. (मास्टर आफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन) किया. इससे पहले 1997 में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र रायपुर से उन्होंने इंगलिश लैंगुवेज में डिप्लोमा किया. वहीं 1994-1996 में उन्होंने भौतिक शास्त्र में M.sc. किया.

राजनीतिक सफर

यहां कर चुके हैं काम

1998 से 2001 तक Reliance telecom limited, रायपुर केन्द्र में ऑपरेटर विभाग में कार्य.

1996-1997 तक “Page Me” पेजर कम्पनी में ऑपरेटर के पद पर कार्य.

1996-1998 में सेंट्रल कालेज रायपुर प्रगति कॉलेज रायपुर, इंजीनियरिंग कालेज रायपुर मे अध्यापन का कार्य.

वर्तमान में-

वर्तमान में वे कृषि तथा परिवारिक संसाधनो ( किराये के दुकान / मकान) पर निर्भर हैं.

रुचि

रूचि पर्यटन और अध्ययन

खेल – क्रिकेट के राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में अनेक पुरस्कार प्राप्त.

सांस्कृतिक गतिविधि –

छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों में रूचि और कविता पाठ / भाषण प्रतियोगिता में अ

Exit mobile version