Site icon

राजनांदगांव : खडी कार में लगी आग, कारण अज्ञात

WhatsApp Image 2020-08-04 at 16.00.30

राजनंदगांव.  शहर के पुराना स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट शाखा कार्यालय की गली में खड़ी एक कार में आज दोपहर लगभग 1:00 बजे आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने दमकल व पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस टीम व दमकल कर्मी भी पहुंच गए। कुछ ही देर में दमकल कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझा लिया। बताया जा रहा है कि उक्त कार कबाड़ की स्थिति में थी और इसी जगह में काफी दिनों से खड़ी हुई थी। कार में आग किस वजह से लगी है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। वहीं पुलिस आगजनी के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Exit mobile version