Site icon

CG : अपहरण फिर रेप, गायब हो गई थी स्कूल से निकली छात्रा

20221209134603_minorrape

 जांजगीर स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर भगा ले जाने वाले तथा उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

27 जुलाई 23 को छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, स्कूल से छुट्‌टी होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची। उसके घरवालों ने खोजखबर की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चलने पर उसके अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस को मुखबिर से जर्वे थाना बलौदा निवासी गजेंद्र धीवर ने नाबालिग को पुणे महाराष्ट्र तरफ भगा कर ले जाने की सूचना मिली।

Exit mobile version