Site icon

सड़कों पर गायों की मौत व बढ़ती दुर्घटनाओं के विषय में कलेक्‍टर को सौपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2020-08-04 at 17.33.31 (3)

राजनांदगांव-  प्रदेश में दुर्घटनाओं से लगातार गायो की मौत के कई मामले सामने आ रहे है. राजनांदगांव में भी प्रतिदिन आवारा पशुओ का सड़कों जमावडा लगा रहा है नेशनल हाइवे सहित शहर के प्रमुख मार्गो में गाय बीच सड़क में रहती है जिसके कारण आवागमन में लोगों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पडता है साथ ही इससे दुर्घटना होने की संभावना भी है और लोगो की जान व माल का नुकसान हो सकता है . गाय एवं आवारा पशु भी दुर्घटना के शिकार हो रहे है.

जिसके चलते युवाओं द्वारा इस संबंध में राजनांदगांव कलेक्‍टर एवं नगर निगम आयुक्‍त को आवारा गायो को गौठान में व्यवस्थापित किया जाए एवं छत्तीसगढ़ में गौधन न्याय योजना का प्रबंधन राजनांदगांव जिले में सुचारू रूप क्रियान्‍वयन के संबंध में ज्ञापन सौपा गया . जिसमें . मुख्‍य रूप से ज्ञानेश गुप्ता, जय शर्मा, सम्भव बैद, अभिषेक सेन, निहाल शुक्ला, प्रकाश यादव, आयुष सोनी व आदि युवागण उपस्थित थे .

Exit mobile version