Site icon

राजनांदगांव : कांग्रेस नेता के घर में आगजनी की कोशिश, दो गिरफ्तार हुए

logodeep

 राजनांदगांव कांग्रेस के उत्तर ब्लाक अध्यक्ष के घर में आगजनी की कोशिश हुई है। घटना में शामिल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घटना मंगलवार तड़के 3 बजे की है। जानकारी मुताबिक स्टेशन पारा में रहने वाले कांग्रेस उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली के घर के सामने दो बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसमें घर के गेट का कुछ हिस्सा जल गया। संयोग से आग अधिक नहीं बढ़ी। सुबह आसपास के लोगों ने इसे देखकर आसिफ को जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत चिखली पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी लोकेश और आयुष को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता आसिफ ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र में लगे कुछ फ्लैक्स में भी इन्होंने आगजनी की थी।

Exit mobile version