Site icon

CG : सुनी समस्याएं, किया निपटारा…

logodeep

अंबागढ़ चौकी/मोहला सुग्घरजन सुरक्षित मोहला अभियान के तहत चौकी पाटनखास के घोर नक्सल प्रभावित गांव टाटेकसा में पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन चलित थाना और सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित कर जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गई।

पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी रत्ना सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंबागढ़ चौकी नक्सल ऑपरेशन प्रशांत कतलम, एसडीओपी अंबागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन में 12 दिसंबर को सुग्घरजन सुरक्षित मोहला के तहत ग्राम टाटेकसा में जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गई और मौके पर निराकरण किया गया। सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय, पुलिस द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर 1930 का प्रयोग करने, मानव तस्करी के बारे में बताया। इस मौके पर ग्रामीणों को महिला और बच्चों के उत्पीड़न से संरक्षण संबंधित कानून, अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कर जरूरत पड़ने पर उपयोग करने, नशीले पदार्थों और शराब सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को बताया।

Exit mobile version