Site icon

CG : विधायक हर्षिता ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

app_17024722606579aa44725af_13dgg2

डोंगरगढ़ नवनिर्वाचित विधायक हर्षिता बघेल ने जीत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंनें मरीजों का हाल चाल-जानकर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.पी. एक्का व कर्मचारियों को जिम्मेदारियों को लेकर दिशा निर्देश दी।

नवनिर्वाचित विधायक ने शहर वासियों की स्वास्थ्य की चिंताओं को ध्यान रखते हुए पुराने सामुदायिक केंद्र पर तत्काल सिटी डिस्पेंसरी खोलने को लेकर पत्र सौंपा। जिससे शहर वासियों को शहर में ही छोटे-मोटे इलाज शहर के भीतर ही प्राप्त हो सके। इस पहल से शहर के बच्चे, बुजर्गों व आम जनता के साथ दिव्यांग मरीजों को लाभ मिलेगा। टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हर सहयोग देने आश्वासन दी। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गोमास्ता, नपाध्यक्ष सुदेश मेश्राम, उपाध्यक्ष उमा वर्मा, हरीश भंडारी, रामजी तराने, आशीष सिंह, शिव निषाद, मनोज साहू, मनोहर कंडरा, कृष्णा लिल्हारे उपस्थित थे।

Exit mobile version