Site icon

CG : बृहस्पत सिंह को अवसर दिया गया था, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

Untitled-30-copy-38

रायपुर कांग्रेस के पूर्व विधायकों के दिल्ली दौरे पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान दिया है. साथ ही भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि, पार्टी में सभी की सुनवाई होती है. बृहस्पत सिंह को अवसर दिया गया था, उनकी बात सुनी गई, फिर कार्रवाई की गई. हाईकमान के पास अपनी बात रखने का अधिकार सबको है.

भाजपा मंत्रिमंडल में अब तक विस्तार नहीं हुआ है, इस मामले में सुशील आनंद ने कहा, पूर्ण बहुत के बाद भी भाजपा मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पा रही थी. नए मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है. वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की गई, मुझे नहीं लगता सरकार 5 साल तक चल पाएगी.

Exit mobile version