Site icon

CG : गुढ़ियारी में 2 सटोरिए गिरफ्तार

Untitled-35-copy-34-scaled

रायपुर गुढ़ियारी में 2 सटोरिए दबोचे गए है. गुढ़ियारी पुलिस टीम द्वरा थाना गुढ़ियारी क्षेत्र अंतर्गत झाबक पेट्रोल पंप के पीछे रेड कार्यवाही कर सट्टा संचालित करते सटोरिया अवधेश गुप्ता पिता स्व किशोरी गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी रकम 18000 रुपये एवम सट्टा पट्टी जब्त किया है.

साथ ही सटोरिया बिशुन साहू पिता स्व प्रेम लाल साहू उम्र 43 वर्ष निवासी शीतला मंदिर के पास बजरंग नगर को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी रकम 17500 रुपये व सट्टा पट्टी जब्त की गई. सटोरियो के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में क्रमसः अपराध क्रमाक 558/23, अपराध क्रमाक 559/23 धारा 6 छ. ग. जुवा प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया.

Exit mobile version