Site icon

CG : स्टील प्लांट में आयरन चोरी का मामला, मैनेजर समेत 4 अरेस्ट  

Untitled-35-copy-37

 जगदलपुर बस्तर पुलिस ने नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट में पिग आयरन चोरी करने के मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. शातिर आरोपी एक ही नंबर के ट्रकों में पिग आयरन लोड कर संयंत्र से बाहर ले जाने की तैयारी में थे. सीआईएसएफ के जवानों ने चोरी को नाकाम करते हुए चार ट्रकों को 35 टन पिग आयरन के साथ जब्त किया है.

सीएसपी विकास कुमार ने बताया की मामले में लोडिंग प्वाइंट के साइट मैनेजर बृजेश कुमार आलम व जगतराम साथ ही पिग आयरन को ट्रकों में लोड करने वाले त्रिलोचन भाटाबोई और धोखाधड़ी में उपयोग हो रहे ट्रकों के मालिक अब्दुल हफीज को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Exit mobile version