Site icon

राजनांदगांव : चक्काजाम – अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

download (14)

राजनांदगांव डोंगरगांव के अर्जुनी में सड़क हादसे के बाद चक्काजाम करने वाले अज्ञात लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस से 12-13 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। इधर युवक को रौंदने वाले ट्रक की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। पुलिस आसपास के सीसी कैमरों से पतासाजी का दावा कर रही है। गुरुवार दोपहर युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। जिसकी मौत के बाद आसपास के लोगों ने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। शाम 7 बजे तक चक्काजाम जारी रहा। करीब 4 घंटे अफसरों की समझाइश के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म किया।

Exit mobile version