Site icon

बलौदाबाजार : शासकीय काॅलेजों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त

46

बलौदाबाजार- जिला जनसम्पर्क कार्यालय,बलौदाबाजार, 5 अगस्त 2020जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित चार शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति के नये अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद जिला कलेक्टर ने अध्यक्षों की नियुक्ति आदेश आज जारी कर दिये हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें शासकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय लवन में अध्यक्ष के पद पर श्री मृत्युंजय पाण्डेय पार्षद नगर पंचायत लवन को नियुक्त किया गया है। पलारी के शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय में जनपद सदस्य श्री भूपेन्द्र साहू, वटगन के शासकीय महाविद्यालय में जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा महेश्वरी तथा कसडोल के शासकीय दौलतराम शर्मा कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में नगर पंचायत कसडोल के पार्षद श्री रामखिलावन डहरिया को जनभागीदारी समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

Exit mobile version