Site icon

राजनांदगांव : शहर के डेंजर जोन में सिग्नल लगाकर ट्रैफिक पुलिस को तैनात करने की मांग

app_1702644165657c49c52b39b_1000612460

 राजनांदगांव शहर के डेंजर जोन में ट्रैफिक सिग्नल लगाने के साथ ही वहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने की मांग की गई है। शहर में लगातार हो रहे हादसों को ध्यान में रख शिवसेना ने शुक्रवार को दोपहर कलेक्टर डोमन सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। होटल राज इंपीरियल, रेवाडीह चौक, आरके नगर चौक, गंज चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, रायपुर नाका सहित शहर के चिन्हित डेंजर जोन में सिग्नल लगाने की मांग की गई है। जिससे शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसों को नियंत्रित किया जा सके।

शिवसेना के पदाधिकारियों ने सर्विस लेन पर सड़क तक दुकानों का सामान रखने वाले व्यापारियों को समझाइश देने की मांग की है। सड़कों पर लोडिंग-अन लोडिंग होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित होती है। साथ ही सड़क तक दुकानों का सामान रखने के कारण पार्किंग की जगह नहीं रहती। ऐसे में वाहन चालक जहां जगह मिले वहां अपना वाहन खड़ा करने मजबूर होते हैं। जिससे जाम की समस्या होती है। म्युनिसिपल स्कूल मैदान की पार्किंग, फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की गई है। बसों को निर्धारित स्थानों में ही स्टॉपेज देने सवारी के चक्कर में कहीं भी बसें नहीं रोकने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष कमल सोनी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिन्हा, नगर अध्यक्ष आकाश सोनी मौजूद थे।

Exit mobile version