Site icon

CG : शबरी कन्या आश्रम की बहनों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा

Untitled-28-copy-41-scaled

रायपुर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आज रायपुर में वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ के कार्यालय में समिति के पदाधिकारियों के साथ के अनेक विषयों पर चर्चा की. साथ ही शबरी कन्या आश्रम की उत्तर पूर्व राज्यों की बहनों से मिले. 

इस दौरान डिप्टी सीएम ने वनवासी कल्याण को लेकर कहा कि वनवासी हितरक्षा के संरक्षण में पहले भी कार्य किए हैं. वनाधियाकृ अधिनियम के अंतर्गत तीन प्रावधान होते हैं. व्यक्तिगत पट्टा, सामुदायिक पट्टा, वन प्रबंधन का अधिकार. वन प्रबंधन का अधिकार इस अधिनियम का सर्वोच्च भाव है. पारंपरिक तौर पर वन क्षेत्र के अधिकार का पट्टा उन्हें दिया जाता है. चाहटा नाम का गांव कवर्धा जिले का है. इस गांव को वन प्रबंधन का अधिकार मिला है.

मोदी की गांरटी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, आगे लोकसभा चुनाव है. भाजपा को 11 सीट छग में भाजपा को मिलें. इसके लिए आज से नहीं बहुत पहले से हमने प्रयास प्रारम्भ कर दिया है.

Exit mobile version