Site icon

राजनांदगांव : सतनाम भवन के जैतखाम में ध्वजारोहण कल

logodeep

राजनांदगांव जिला सतनामी सेवा समिति द्वारा संता बाबा घासीदास जयंती पर दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 17 दिसम्बर को समाज के अतिथि वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला युवाओं के उपस्थिति में शाम 3 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जिसमें आकर्षक झांकी, अखाड़ा पंथी नृत्य दल रहेंगे। वहीं 18 दिसम्बर को सतनाम भवन में गुरुगद्दी की पूजा, जैतखाम में ध्वजारोहण और गुरुप्रसादी का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्यों को शामिल होने कहा गया है।

Exit mobile version