Site icon

CG : स्पर्धाओं में चयनित शहर के कई खिलाड़ी नवाज से मिलने पहुंचे

logodeep

डोंगरगढ़ शहर के खिलाड़ियों ने स्कूल, यूनिवर्सिटी खेलों में हिस्सा लिया और आगे प्रतियोगिता के लिए चयनित भी हुए। इसमें डोंगरगढ़ के ऑन द राइस मार्शल आर्ट्स संस्था से 15 बच्चों ने भी हिस्सा लिया। ऋषभ वाल्दे 14 वर्ष कराटे ऑल इण्डिया (एसजीएफआई) में, शौर्य मिश्रा 16 वर्ष ताईक्वांडो नेशनल के लिए चयन हुआ है।

गौरव राव 18 वर्ष, नेहा चंद्रवंशी 18 वर्ष बॉक्सिंग में यूनिवर्सिटी टीम के लिए चयन हुआ। संस्था के कोच मुकेश साहू व सभी खिलाड़ी नवाज खान से मिलने पहुंचे। बच्चों ने कहा कि हमें और भी सुविधा मिले तो आगे बढ़ सकते हैं। जब हम मिट्टी सतह पर अभ्यास करते हैं तो हमारे पैर में चोट लगने की संभावना ज्यादा रहती है। अभ्यास के लिए मैट की मांग की। नवाज ने कहा खिलाड़ियों के लिए पूर्ण समर्थन होगा। तभी हमारे गांव, शहर, जिला, राज्य, देश में ज्यादा से ज्यादा मेडल होगा। प्रतिभाएं सामने आएंगी।

Exit mobile version