Site icon

CG : प्रशासक बने कलेक्टर ने ली जिला सहकारी बैंक से गतिविधियों की जानकारी

BOG-RE-copy

राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव का प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसके लिए शासन स्तर से आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर डोमन सिंह ने शनिवार को प्रशासक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उनके द्वारा बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर सोनी से बैंकिंग गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई।

उन्होंने सहकारी समितियों के माध्यम से हो रहे धान खरीदी की समीक्षा की एवं उपार्जन केन्द्रों से धान के शीघ्र उठाव करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

Exit mobile version