Site icon

CG : भटगांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

logodeep

भटगांव नगर पंचायत भटगांव में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के अवसर पर जीवन रेखा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बेलटिकरी की पहल से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन देवसागर मोड़ में स्थित सतनाम भवन में 19 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।

वहीं शिविर के आयोजक डॉ. प्रकाश कुर्रे ने कहाकि इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र से सम्मानित भी किया जाएगा साथ ही स्वल्पाहार का भी व्यवस्था रखा गया हैं ।

उन्होंने आगे कहाकि क्षेत्र भर के सभी इच्छुक रक्तदाताओं से अपील है कि इस शिविर में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए और मानव- मानव एक समान का परिचय देवें।

बताते चलें कि पहली बार 18 दिसम्बर के अवसर पर नगर पंचायत भटगांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।

इस कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश कुर्रे चिकित्सा अधिकारी बिलाईगढ़ बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। 19 दिसम्बर को कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शामिल होकर रक्तदाता रक्तदान कर सकेंगे।

Exit mobile version