Site icon

CG : मुख्यमंत्री ने एसआई सुधाकर रेड्डी की शहादत को नमन किया

20231210201117_vishnudev

परिवार जनों के प्रति व्यक्त की संवेदना रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा में सीआरपीएफ के 165वीं बटालियन की माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की शहादत को नमन किया है। उन्होंने घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल जवान रामू के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। रामू को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है।

Exit mobile version