राजनांदगांव- अयोध्या मे भगवान राम जी के मणमदिर निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर भाजपा दक्षिण मंडल के विभिन्न वार्डों मे भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा रामचरितमानस, सुंदरकांड तथा हनुमान चालीस का पाठ किया। गया तथा मिठाइयां बांटी गयी। भाजपा शहर अध्यक्ष तरूण लहरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह से ही भाजपा के कार्यकर्ता अति उत्साहित थे तथा राम मंदिर के शिलान्यास की खुशियां मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वार्ड नं 26 मे पार्षद शरद सिन्हा द्वारा हवन कार्य भी किया गया। इस अवसर पर तरूण लहरवानी,आकाश चोपडा,मधु बैद,गोलू गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव,विष्णु अग्रवाल, गोवर्धन खंडेलवाल,रेणू सूर्यवंशी, नीरज शर्मा,सभी ने अपने अपने वार्डों मे मंदिर के शिलान्यास की खुशियां मनायी।
भाजपा दक्षिण मंडल के वार्डों मे हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड का पाठ किया गया

