केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में 16 दिसंबर को दादा-दादी, नाना-नानियों के साथ ग्रैंड पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। यह दिवस दादा-दादी और नाना नानियों को सम्मानित करने के लिए उन्हें अपनी तीसरी पीढ़ी से जोड़ते हुए नाती-नतनियों के प्रति उनके प्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति के लिए मनाया जाता है।
प्राचार्य मनोज कुमार ने दादा- दादी और नाना- नानी को परिवार का संरक्षक बताते हुए समाज में उनकी चिर प्रासंगिकता के महत्व को रेखांकित किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया।

