Site icon

CG : अग्निवीर भर्ती रैली में आज धमतरी जिले के युवा होंगे शामिल

SHARMNAK-copy

धमतरी कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी की विशेष पहल पर अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली  मे शामिल होने जिले के युवा जिला जांजगीर चांपा के लिए  रवाना हुए। कलेक्टर रघुवंशी ने जिले के युवाओ के लिए निरू शुल्क बस व्यवस्था की थी, जिसे अपर कलेक्टर आर मरकाम ने कलेक्टरेट कार्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

गौरतलब है कि जांजगीर मे आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में 18 दिसंबर  को धमतरी जिले के युवाओ की शारीरिक दक्षता सम्बन्धी परीक्षा होनी है, इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा युवाओ को जांजगीर ले जाने हेतु निःशुल्क बस सुविधा की ब्यवस्था की गई है। कलेक्टर रघुवंशी  ने युवाओ को अपनी शुभकामनाएँ दी और कहा की देश सेवा का यह सुनहरा अवसर है। युवाओं ने जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराने पर खुशी जाहिर किया और धन्यवाद दिया।

Exit mobile version