Site icon

राजनांदगांव : अरविंद दीक्षित का शहादत दिवस 20 को

logodeep

राजनांदगांव शहीद ले. अरविन्द शंकर दीक्षित का शहादत दिवस 20 दिसंबर को दोपहर 3 बजे कस्तूरबा महिला मंडल के भवन में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन कान्यकुब्ज सभा राजनांदगांव एवं कैडेट क्लब द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। कान्यकुब्ज सभा के सचिव अजय शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम अपरान्ह सवा तीन बजे कस्तूरबा महिला मण्डल भवन में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रगान के पश्चात शहीद ले. अरविंद शंकर दीक्षित के तैलचित्र पर पुष्पचक्र अर्पित किया जाएगा।

Exit mobile version