Site icon

राजनांदगांव : अपनी गरिमा के विपरीत बयानबाजी छोड़ जनता का सम्मान करें डॉ.रमन

dbcl_1702822183657f01276363c_girishdewangan

राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे गिरीश देवांगन ने पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह द्वारा राजनांदगांव की जनता को खरीदने, पैसे बांटने के आरोप पर सख्‍त प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा है कि लोकतंत्र में जनादेश सर्वमान्य होता है। यहां का जनादेश डॉ.रमन के सिर चढ़ गया है इसलिए कांग्रेस को 57 हजार 415 वोट देने वाली जनता का डॉ. सिंह लगातार, खुले मंच से अपमान कर रहे हैं।

अतः डॉ.रमन को जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर प्रायश्चित करने की आवश्यकता है। कांग्रेस प्रत्याशी देवांगन ने सीधे शब्दों में कहा कि राजनांदगांव की जनता ने डॉ.सिंह को उनके अंतिम चुनाव के संकेत देते हुए मतदान किया है। स्वयं सिंह ने अपनी जीत को मोदी की गारंटी के कारण बताया है। उनके 15 वर्षीय कुशासित नेतृत्व के कारण ही भाजपा ने उन्हें चुनाव अभियान और प्रदेश में चुनाव के दरमियान किनारे कर दिया था, यहां तक के पोस्टर से भी उनकी फोटो गायब थी। चुनाव में हार जीत लगी रहती है। लेकिन जीत के बाद जिस प्रकार से साड़ी, बोरे में भरकर पैसा बांटने का आरोप डॉ.रमन सिंह लगा रहे हैं यह उनकी विचलित मानसिकतामयी हताशा का परिचायक है।

देवांगन ने कहा कि रमन बेतुके बयानबाजी छोड़ मोदी की गारंटी की चिंता करें और किसानों का 21 क्विं. धान खरीदने और 3100 नकद भुगतान के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर काउंटर खोलने की मांग करने का साहस ही कर अपने विधायक होने का कर्तव्य निभा कर नैतिकता का परिचय दें। गिरीश देवांगन

Exit mobile version