Site icon

राजनांदगांव : अंश खंडेलवाल की मौत की सीबीआई जांच की रखी मांग

logodeep

राजनांदगांव विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अरुण गुप्ता ने अंश खंडेलवाल की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नगर के होनहार बेटे अंश की रहस्यमयी मृत्यु आज भी एक रहस्य बना हुआ है। पूर्व की सरकार चुनाव के कारण या किसी तुष्टिकरण के कारण इस केस की निष्पक्ष जांच नहीं करवा सकी।

जिसके कारण आज तक यह प्रकरण एक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शी जनों को पूरी तरह से संदेह है कि अंश ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। गुप्ता का दावा है कि घटना स्थल को देखने से ही अनेक संदेह उत्पन्न होता है। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री गुप्ता ने कहा कि अब राज्य में नई सरकार बनी है। इसलिए परिजनों और नगर के सभी जागृत जनता की भी बहुत अपेक्षा बढ़ गई। गुप्ता ने इस प्रकरण की जांच नए सिरे से सीबीआई से कराने की मांग की है।

Exit mobile version