Site icon

CG : जवानों ने विद्यालय परिसर में की सफाई

a1b0a136_1392719_P_16_mr

डोंगरगढ़ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा के अर्न्तगत अनन्त नारायण दत्ता, सेनानी, 40वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के निर्देशानुसार सामरिक मुख्यालय 40वीं वाहिनी डोंगरगढ़ के सभी पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को केन्द्रीय विद्यालय पेंन्ड्री राजनांदगांव में स्वच्छ भारत अभियान के अंर्तगत साफ-सफाई का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनता एंव विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया तथा ग्राम पेन्ड्री के अर्न्तगत स्वच्छता अभियान चलाया गया। तदोपरान्त स्कूल प्रागंण में आयोजित सभा में उपस्थित स्थानीय जनता, विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत वर्ष को स्वच्छ बनाना है, जिसके लिए भारत सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गयी एंव अपने आस-पास तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के लिए सचेत किया गया। इस मिशन का स्थानीय जनता,विद्यार्थियों द्वारा 40वीं वाहिनी आईटीबीपी की भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी एंव सभी लोगों द्वारा सफाई अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया तथा जागरूकता रैली को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया गया।

Exit mobile version