Site icon

बोदेला में श्री राम की आरती एवम कारसेवको का हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2020-08-06 at 20.36.45 (1)

राजनांदगांव -तुमड़ीबोड समीपस्थ ग्राम बोदेला सिवनीखुर्द में कल दिनांक 5 अगस्त को शाम 6.30बजे श्री रामजी भव्य आरती एवम साथ ही श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में 1992 के कारसेवकों का सम्मान किया गया . आयोजन समिति के झनेन्द्र कुमार श्रीवास ने बताया कि यह जो कार्यक्रम है उसमें युवाओं मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा साथ ही इस आयोजन से 1992 आयोध्या यात्रा का पुनर्स्मरण हो गया क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा श्रीराम मंदिर हेतू शिलान्यास (भूमिपूजन )का कार्य हुआ जो कि सबके लिये चिरस्मरणीय रहेगा ,इसी खुशी में सभी मन्दिर देवालयों में दीपोत्सव मनाया गया साथ ही आरती के पश्चात 1992 के कारसेवको का श्रीराम गमछा, श्रीफल आदि से उनलोगों का सम्मान के साथ साधुवाद धन्यवाद दिया गया ,उस समय आयोध्या कुछ करने वालो में सर्वश्री निर्भयराम श्रीवास जी ,बलदु राम साहू ,दशरथ साहू ,उधोराम यादव ,स्वर्गीय श्री घसिया राम की धर्मपत्नी श्रीमती दुर्गा बाई यादव को उनके नाम से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में डॉ इन्द्रसेन साहू ने अपने सम्बोधित करते हुए में कहा कि आज हमे गर्व महसूस होरहा है कि हमारे ग्राम के अपने बीच के महानुभावो के द्वारा उस समय श्री राम मंडी निर्माण में वे भी सेवा कार्य किये है उनका भी महेनत वँहा लगा है वह आज आधिकारिक रूप से भूमिपूजन हुआ है हम सभी के लिए बढ़ी खुशी की बात है इसलिए आज होली और दिवाली का संगम दिखाई पड़ रहा है ,

कारसेवक के रूप में इस क्षेत्र के नेतृत्व करने वाले निर्भयराम श्रीवास ने अपने अनुभव कथन में कहा कि आज हमारा दिया हुआ नारा सत्य साबित हो रहा है हमारा नारा रहा कि रामलला हम आएंगे ,मंदिर वंही बनायेगे श्रीवास आगे कहा कि उनके द्वारा 100 लोगो का जत्था उनके माध्यम से दिसम्बर 1992 में अयोध्या कुच किये थे उस समय युवाओ के साथ बुजुर्गों ने भी मंदिर निर्माण में अपना भी भागीदारी सुनिश्चित किया जो कि आज सार्थक होता है दिख रहा है हम बहुत आनंदित है शतक वर्षो से अनन्या को सहन करते आरहे थे जिसको अब उचित न्याय हुआ है यह चिरकाल तक स्मरणीय रहेगा साथ ही कारसेवा में गए दिवंगत साथियो को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया आयोध्या से वापस आने के बाद डोंगरगांव में स्वर्गीय पंडित शिवकुमार शास्त्री ,एवम मदन तिवारी पूर्व सांसद एवम विधायक के सानिध्य में श्रीराम की फोटो एवम श्री फल भेट किया गया था जिसमे अशोक शर्मा ,लीलाराम भोजवानी उपस्थित रहे, श्रीवास ने दिवंगत कारसेवको को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व अगनु राम धनकर ,दिलीप साहू ,तुलेश्वर साहू,नोहर लाल ,डोमेश्वर साहू शत्रुघ्न लाल ,भावेश वर्मा राकेश साहू ,मुकेश वर्मा सुखित साहू जशवंत कुमार ,हलेश्वर साहू पंकज वैष्णव ,रामप्रसाद साहू,भीखम साहू गंगेश साहू राकेश ,सूरज गंधर्व,नेमचंद ,केदार यादव पुसेन्द्र साहू ,राधेलाल वर्मा ,महेश साहू कमल किशोर ,दानेश्वर ,श्रीमती दुर्गा बाई, जामबाई वर्मा ,ईश्वरी श्रीवास ,कु मुस्कान साहू ,कु तुलेश्वरी सहित बड़ी सँख्या ग्राम वासी गण उपस्थित हुए और सभी आपने अपनेघरों से 1- 1 दिया लाकर श्री रामायण जी की भव्य आरती कर आतिशबाजी किया गया जिसकी जानकारी चंद्रेश कुमार ने दिया .

Exit mobile version