Site icon

राजनांदगांव : निर्माण कार्य के लिए 1.30 लाख रुपए की मिली स्वीकृति

logodeep

राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने लोक शिक्षण मद अंतर्गत डोंगरगांव ब्लाक के विभिन्न निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 30 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत माध्यमिक शाला डोंगरगांव में छत मरम्मत के लिए 70 हजार रुपए एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल बालक डोंगरगांव में शौचालय मरम्मत के लिए 60 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। सीईओ ने स्वीकृत कार्य को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version