Site icon

राजनांदगांव : सेक्टर पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

logodeep

राजनांदगांव महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना स्तरीय सेक्टर पर्यवेक्षकों का परिपोषण पालन के संबंध में मार्गदर्शन प्रशिक्षण का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्र रेवाडीह में किया गया। प्रशिक्षण में सभी परियोजनाओं के पर्यवेक्षक उपस्थित थे। प्रशिक्षण में परिपोषक वातावरण का निर्माण, बाल सुलभ गतिविधि, मुक्त खेल एवं संगीतमय आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण के संबंध में जानकारी दी गई। पर्यवेक्षकों ने पूर्व से तैयार आंगनबाड़ी केन्द्र (लैब सेंटर) का भ्रमण किया और प्रशिक्षण का अभ्यास भी किया।

Exit mobile version