Site icon

CG : 14 लाख की शराब छग में खपाने की कोशिश, आबकारी टीम ने पकड़ा

Untitled-76-copy-4

अंबिकापुर सरगुजा जिले में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा है। वहां से उन्होंने 165 पेटी पंजाब की अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये है जप्त किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के खरसिया रोड स्थित गोदाम में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा है। आरोपी बालभगवान पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह पंजाब से लाकर अंबिकापुर में शराब सप्लाई कर रहा था। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Exit mobile version