Site icon

CG : सरकार से कर्मचारी वर्ग को न्याय मिलने की उम्मीद जगी

Untitled-80-copy-4

रायपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत दिनों प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंटकर छत्तीसगढ़ राज्य का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।उन्होंने रमन सिंह जैसे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश के विधायकों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। फेडरेशन ने  संघर्षशील व्यक्ति अरुण साव एवं  विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की है। फेडरेशन के हर आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले अनुभवी व कर्मचारियों की पीड़ा को महसूस करने वाले नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने से फेडरेशन गदगद है।

*फेडरेशन  सदैव कर्मचारी हित को सर्वोपरि मानकर मौलिक अधिकार के लिए संघर्षरत रहा है। राज्य के उन्नति तथा अधोसंरचना के निर्माण में कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। फेडरेशन को उम्मीद है कि राज्य के कर्मचारी-अधिकारी के मुद्दों पर आने वाले समय में त्वरित समाधान होगा।

फेडरेशन राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर कर्मचारियों के भावनाओं से अवगत करायेंगे।  राज्य का कर्मचारी राज्य के विकास रथ का ध्वज वाहक है। राज्य का सर्वांगीण विकास के लिए कर्मचारी एवं उनके परिवार का वर्तमान एवं भविष्य को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि राज्य के कर्मचारियों के लिए के किये गए घोषणाओं का सफल क्रियान्वयन होगा।

फेडरेशन ने कहा है कि राज्य के कर्मचारी-अधिकारी सरकार के  नीति-निर्धारण एवं जमीनी क्रियान्वयन के दिशा में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

Exit mobile version