Site icon

राजनांदगांव : वर्ल्ड स्ट्रेंथ और इंक्लाइन भारोत्तोलन में भारत को तीसरा स्थान – वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शीतलेश पटेल को ब्रांज, छत्तीसगढ़ पुलिस में हैं आरक्षक

f9037b2f-c9cd-4e43-8d7f-f8bbd23e0f2f_1703235986207

राजनांदगांव जिला के शीतलेश पटेल ने वर्ल्ड स्ट्रेंथ और इंक्लाइन भारोत्तोलन में तीसरा स्थान हासिल कर न केवल जिले का बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है। ​​​​हैदराबाद में 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक विश्व स्तरीय दसवीं वर्ल्ड स्ट्रेंथ और इंक्लाइन भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

जिले के पिटीएस कॉलोनी निवासी युवा प्रतिभागी शीतलेश पटेल ने आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्वस्तरीय लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 500 किलो का भार उठाया। भारत को तीसरा स्थान हासिल हुआ। शीतलेश पटेल को इस उपलब्धि पर ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया। ​​​​​​

वर्ल्ड स्ट्रेंथ और इंक्लाइन भारोत्तोलन में भारत को तीसरा स्थान

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में आरक्षक हैं शीतलेश पटेल

गौरतलब है कि शीतलेश पटेल छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। शीतलेश पटेल की उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं युवाओं में हर्ष व्याप्त है। शीतलेश पटेल इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री रहे हैं।

शीतलेश पटेल छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

जीत के बाद लौटे

चैंपियनशिप में जीत के बाद शुक्रवार को राजनांदगांव वापस लौटे, जहां रेलवे स्टेशन पर शहर संस्कारधानी के खिलाड़ी एवं युवाओं ने शीतलेश पटेल का भव्य स्वागत किया गया। आगमन के बाद खिलाड़ियों ने नगर भ्रमण करवाया। नगर भ्रमण में टॉम बंजारे, अमित अजमानी, आदर्श सिंह ठाकुर, रोहित शर्मा, मुकुंद यादव सहित खेल जगत के खेलप्रेमी और आम नागरिक मौजूद थे।

Exit mobile version