Site icon

राजनांदगांव : शक्ति टाईटल, पुरोहित रॉयल पंचोली, शर्मा ब्रदर्स ने जीते मैच

dbcl_1703249366658585d687733_rjn3

राजनांदगांव मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण समाज परशुराम भवन राजनांदगांव के द्वारा तुलसी विहार टर्फ क्रिकेट मैदान रायपुर नाका में खेली जा रही प्रथम मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण प्रीमियर लीग क्रिकेट का शुभारंभ गुरुवार की संध्या भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य त्रिलोक शर्मा, गणेश प्रसाद शर्मा, मनोज पटाक, जुगल किशोर हट्टिका, राकेश शर्मा, भावेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, जय शर्मा, आशीष हट्टिका समाज के नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के साथ ही आयोजन में सम्मिलित सभी टीमों के संचालक, कोच, मैनेजर व खिलाड़ियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

गुरुवार को खेले गए पहले मैच में शक्ति टाइटल्स ने अभिषेक शर्मा के शानदार 21 रन के सहारे शर्मा योद्धा को पराजित करते हुए मैच अपने पक्ष में कर लिया। शर्मा योद्धा ने 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 30 रन बनाए थे। जिसके जवाब में शक्ति टाइटल्स ने 3.2 ओवर में 34 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में पुरोहित रायल्स ने परशुराम हिटर्स को हराया। परशुराम हिटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 40 रन ही बनाए।

Exit mobile version